{"_id":"69ca4fc772aa7bd2f50aff6f","slug":"video-kabaddi-coach-levels-allegations-against-rso-in-agra-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मुझे बचा लीजिए', अस्पताल से रोते हुए कबड्डी कोच ने लगाई गुहार; आरएसओ पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मुझे बचा लीजिए', अस्पताल से रोते हुए कबड्डी कोच ने लगाई गुहार; आरएसओ पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का विवाद और तूल पकड़ता जा रहा है। कबड्डी कोच और हॉस्टल वार्डन विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाई है। शहर के खेल जगत में ये मामला चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने आरएसओ संजय शर्मा पर गाली-गलौज और धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकालने के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह दहशत और मानसिक तनाव में हैं। जिसके कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विजयलक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार भी काफी चिंतित है। उनके पति रात तक आगरा पहुंच जाएंगे। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उनका हाल जानने के लिए फोन तक नहीं किया। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी भी डरे हुए हैं इसलिए वे भी उनका हाल नहीं पूछ रहे हैं। विजयलक्ष्मी सिंह ने अस्पताल से ही प्रशासन और खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी सिंह ने इससे पहले भी खेल विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर आदर्श कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन और अभद्र व्यवहार की शिकायत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।