सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals digitally arrested an elderly man in agra

डिजिटल अरेस्ट: पुलवामा हमले का कनेक्शन और एनकाउंटर का डर, ठग ने बिछाया ऐसा जाल; बुजुर्ग से हड़पे पांच लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया। पुलवामा हमले में शामिल होने और एनकाउंटर का डर दिखाकर उनसे पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। 

Cyber criminals digitally arrested an elderly man in agra
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

साइबर ठगों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को पुलवामा हमले में शामिल होना बताकर देशद्रोह मामले में फंसाने की धमकी दी। डराकर उन्हें 18 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान अपने खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर जगदीशपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos


पीड़ित पंचवटी श्याम नगर, बोदला निवासी अशोक श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की दोपहर 3:50 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। पुलवामा हमले में शामिल आतंकियों के साथ संबंध रखने की बात कहकर डराया। किसी को जानकारी देने पर एनकाउंटर की धमकी दी। परिवार पर हमला होने का डर दिखाया। उन्हें देशद्रोही साबित करने की धमकी देते हुए बचाने के बदले में पांच लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अगले दिन सुबह उन्होंने शाहगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जाकर आरोपी के बताए खाते में पांच लाख रुपये डाल दिए। मामले की जानकारी परिजन को देने पर साइबर ठगी का पता चला तो उन्होंने जगदीशपुरा थाने में शिकायत की। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर थाने की टीम खातों की जानकारी और नंबरों के माध्यम से आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस खाते में रकम भेजी गई है, उसे फ्रीज कराया गया है।

हमेशा रहें सावधान
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि कानूनी तौर पर डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। आपको कोई अनजान व्यक्ति वीडियो कॉल पर पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर डराता है तो तुरंत कॉल काट दें। अपनी कोई भी निजी जानकारी या बैंक डिटेल साझा न करें। ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed