{"_id":"69cb804fe831e0d87c0bbe2a","slug":"sub-inspector-implicated-in-case-of-poisoning-wife-sent-to-reserve-lines-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फॉर्च्यूनर नहीं मिली तो पत्नी को दिया जहर, दरोगा पर गंभीर आरोप; दो साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फॉर्च्यूनर नहीं मिली तो पत्नी को दिया जहर, दरोगा पर गंभीर आरोप; दो साल पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार
पत्नी को विषाक्त पदार्थ खिलाने के आरोप में फंसे दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। ससुर ने दरोगा के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अस्पताल में भर्ती मीनाक्षी और दरोगा पति लोकेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
संदिग्ध हालत में पत्नी के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के मामले में फंसे दरोगा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विवाहिता के परिजन ने दरोगा के खिलाफ थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इसके साथ ही बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर सोमवार को आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी की पत्नी मीनाक्षी को रविवार शाम लायर्स कालोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर मीनाक्षी के पिता फरीदाबाद निवासी संजय भाटी परिजन के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लोकेश भाटी पर फाॅर्च्यूनर कार की मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था।
पुलिस ने देर रात तक परिजन से समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। मीनाक्षी का पति पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया। देर रात परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया और मीनाक्षी को डिस्चार्ज करवाकर बेहतर इलाज के लिए साथ ले गए। मामले में मीनाक्षी के पिता ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच थाना न्यू आगरा में की जा रही है। इसको देखते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
दो साल पहले हुई थी शादी
फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। मीनाक्षी के पिता संजय भाटी ने आरोप लगाया कि दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। दरोगा लोकेश ने बताया कि ड्यूटी से देरी से आने पर मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने कोई पदार्थ खा लिया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराया। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं।
ये भी पढ़ें-Toll Tax: टोल पर नकद भुगतान बंद, दो प्रतिशत बढ़ेगा टैक्स; जानें आज आधी रात से होने जा रहे ये बड़े बदलाव
Trending Videos