Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Chairperson of National Commission for Backward Classes Sadhvi Niranjan Jyoti offered prayers at Banke Bihari Temple
{"_id":"69ca4fbfd3853f5b2901d371","slug":"video-chairperson-of-national-commission-for-backward-classes-sadhvi-niranjan-jyoti-offered-prayers-at-banke-bihari-temple-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, बांकेबिहारी मंदिर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, बांकेबिहारी मंदिर की पूजा-अर्चना
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति वृंदावन पहुंचीं। सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी के दर्शन किए। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में पत्रकारों से वार्ता भी की। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा पर आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग भी पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के लोग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। साध्वी निरंजन ज्योति के मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।