सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akshita and Manish Achieve Success in PCS Results in Mathura

UP PCS: मथुरा के दो सितारे पीसीएस परिणाम में चमके, अक्षिता ने हासिल की 178वीं रैंक; मनीष बने नायब तहसीलदार

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 30 Mar 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

अक्षिता ने पहले यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी पास की थी, लेकिन साक्षात्कार में सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बावजूद अक्षिता ने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर प्रयास करते हुए पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

Akshita and Manish Achieve Success in PCS Results in Mathura
पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले अक्षिता और मनीष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण हो तो सफलता देर-सवेर कदम जरूर चूमती है। इसका जीवंत उदाहरण बनी हैं मथुरा के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की बेटी अक्षिता शगुन, जिन्होंने पीसीएस परीक्षा में 178वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। दूसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि असफलताएं सिर्फ सफलता की सीढ़ी होती हैं।
Trending Videos


अक्षिता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई आगरा के सेंट पॉल कॉलेज से की। इसके बाद नई दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से वर्ष 2014 में ग्रेजुएशन में टॉप किया। उच्च शिक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से वर्ष 2018 में पोस्ट ग्रेजुएशन में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षिता के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले यूपीएससी की मुख्य परीक्षा भी पास की थी, लेकिन साक्षात्कार में सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बावजूद अक्षिता ने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर प्रयास करते हुए पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
परिवार में शिक्षा का माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। अक्षिता की छोटी बहन अनुष्का क्लैट के माध्यम से वकालत की डिग्री हासिल कर चुकी हैं और वर्तमान में मानवाधिकार में एलएलएम कर रही हैं, साथ ही भारतीय न्यायिक सेवा की तैयारी में जुटी हैं। वहीं छोटे भाई हृदेश कुमार नोएडा के सिंबोजिया विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। मूल रूप से मैनपुरी के बरनाहल निवासी अनिल कुमार का परिवार वर्तमान में आगरा में रह रहा है। अक्षिता की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके घर पहुंच कर उनका स्वागत किया है।

फरह के मनीष बने नायब तहसीलदार
फरह क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी मनीष कुमार का पीसीएस में चयन हुआ है। उसकी 159 वीं रैंक आई है। यह सफलता उनको तीसरे प्रयास में मिली है। अब वब नायब तहसीलदार बनेंगें। मनीष के बडे़ भाई कल्यानसिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। मनीष के बाबा बंगाली सिंह भी 25 साल गांव प्रधान रहे हैं। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारीजनों के आदर्शों को दिया है। मनीष के घर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed