सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Phool Bangla will be set up at Banke Bihari Temple starting from Kamada Ekadashi

Banke Bihari: ठाकुरजी को लगने लगी गर्मी, कामदा एकादशी से सजाया जाएगा फूल बंगला; 137 दिन होंगे ऐसे दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध समिति ने बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। गत वर्ष तक ठाकुरजी के फूल बंगला सजाने के लिए भक्तों द्वारा मंदिर सेवायत के माध्यम से मंदिर प्रबंध कार्यालय में 15 हजार रुपये शुल्क जमा किया जाता था, जिसे अब दस गुना बढ़ाकर एक लाख 51 हजार रुपये कर दिया है।
 

Phool Bangla will be set up at Banke Bihari Temple starting from Kamada Ekadashi
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गर्मी आते ही आराध्य श्रीबांकेबिहारी को शीतलता के लिए मंदिर में 29 मार्च (आज) से फूल बंगला सजाए जाएंगे। अधिक मास होने के कारण इस बार एक माह अधिक आराध्य श्रीबांकेबिहारी बंगला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इस बार ठाकुरजी के बंगला के लिए भक्तों को अब दस गुना शुल्क श्रीबांकेबिहारी मंदिर कार्यालय में जमा करना होगा। 
Trending Videos


श्रीबांकेबिहारी मंदिर में गर्मियों के दिनों में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए सुगंधित पुष्पों के बंगला के बीच विराजमान किया जाता है। यह ठाकुरजी की प्राचीन सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध समिति ने व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। गत वर्ष तक ठाकुरजी के फूल बंगला सजाने के लिए भक्तों द्वारा मंदिर सेवायत के माध्यम से मंदिर प्रबंध कार्यालय में 15 हजार रुपये शुल्क जमा किया जाता था, जिसे अब दस गुना बढ़ाकर एक लाख 51 हजार रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अधिक मास होने के कारण 30 दिन अधिक सजेंगे फूल बंगले
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में इस बार अधिक मास होने के कारण आराध्य श्रीबांकेबिहारी के फूल बंगला दर्शन एक माह ज्यादा समय तक भक्तों को हो सकेंगे। 29 मार्च को कामदा एकादशी को इस बार की ग्रीष्म ऋतु का पहला फूल बंगला सजाया जाएगा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि इसके बाद निरंतर 137 दिन मंदिर में ठाकुरजी फूल बंगला में जगमोहन में विराजमान होंगे। 12 अगस्त हरियाली अमावस्या को ऋतु का आखिरी बंगला सजाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed