{"_id":"69c8a90ee9590ff2790b980e","slug":"house-collapsed-after-gas-cylinder-exploded-in-mathura-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गैस सिलिंडर फटने से ढह गया मकान, आसपास के घरों की हिल गई दीवारें; बिजली कटाैती ने बचाई चार मासूमों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गैस सिलिंडर फटने से ढह गया मकान, आसपास के घरों की हिल गई दीवारें; बिजली कटाैती ने बचाई चार मासूमों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
रामवती रसोई में चाय बनाने के बाद बाहर पशुओं को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं।
सिलिंडर में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ मकान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के चौमुहां ब्लॉक के गांव भोगांव में रविवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे मकान की छत नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि बिजली कटौती के कारण बच्चे दूसरे कमरे की छत पर सो रहे थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार गांव भोगांव निवासी रामवती (35 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय डिगंबर मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। रविवार सुबह करीब 5 बजे रामवती रसोई में चाय बनाने के बाद बाहर पशुओं को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलिंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें हिल गईं और रामवती का दो कमरों का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सुबह करीब चार बजे गांव की बिजली कट गई थी। गर्मी और उमस के कारण रामवती के चारों बच्चे कमरे से निकलकर दूसरे पक्के कमरे की छत पर सोने चले गए थे। यदि बिजली न जाती और बच्चे कमरे के अंदर सो रहे होते तो बड़ी घटना हो सकती थी।
धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर धूल का गुबार और मलबे का ढेर नजर आ रहा था। पीड़ित रामवती ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। इस हादसे में उसकी पूरी गृहस्थी, खाने-पीने का सामान और कपड़े मलबे में दबकर नष्ट हो गए है। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन