{"_id":"6a28719df1aaa5868f0ad9dd","slug":"police-investigation-reveals-reports-of-robbery-and-a-gun-being-held-to-someones-head-to-be-false-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149744-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पुलिस की जांच में लूट, तमंचा सटाने की सूचना निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पुलिस की जांच में लूट, तमंचा सटाने की सूचना निकली झूठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र में डायल-112 पर 75 हजार की लूट और कट्टा सटाकर मारपीट का मुंशी प्रदीप का आरोप पुलिस जांच में झूठ निकला।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मामला लूट या रंगदारी का नहीं बल्कि दो लोगों के बीच आपसी विवाद और मारपीट का था।
सीओ नामेंद्र कुमार ने वीडियो जारी कर बताया कि 8 जून को चकरघट्टा क्षेत्र में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि चार-पांच लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर कट्टा सटाते हुए 75 हजार लूट लिए हैं।
तहरीर के आधार पर चकरघट्टा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह भूसे की ठेकेदारी करता है और इसी सिलसिले में वह चकरघट्टा क्षेत्र आया हुआ था।
उसने बताया कि शाम के समय ठेके के पास शराब पी थी और घर लौटते समय नहर पुलिया के पास उसकी मुलाकात ठेकेदार प्रदीप यादव से हुई। पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। पूछताछ में सामने आया कि विवाद के दौरान पहले प्रदीप यादव ने उस पर हमला किया, जिससे उसके होंठ और पैर में चोटें आईं। इसके बाद छोटू यादव ने पास में स्थित बांस की कोठी से डंडा निकालकर प्रदीप यादव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गवाहों के बयान भी दर्ज किए। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान कहीं भी कट्टा सटाने, रंगदारी मांगने या पैसे लूटने जैसी बात की पुष्टि नहीं हुई।
Trending Videos