सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest held against the electricity corporation to get the pole removed.

Chandauli News: खंभे को हटवाने के लिए बिजली निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Protest held against the electricity corporation to get the pole removed.
विज्ञापन
क्षेत्र मनियारपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने खेत में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के खंभे को हटाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र के नोनार फीडर का 11 हजार वोल्ट का तार मनियारपुर गांव के सकलडीहा राजवाहा के पास लगे खंभे से होकर खींचा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में आंधी के कारण खंभा झुक गया है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र खंभे को सीधा करके तारों को ऊपर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

इस संबंध में जेई मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रोशन मिश्रा, लकी तिवारी, विकास तिवारी, सुनील कुमार, चंद्रभूषण तिवारी, श्रवण आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed