सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power Panthers beat Steam Strikers by seven wickets

Chandauli News: पॉवर पैंथर ने स्टीम स्ट्राइकर्स को सात विकेट से हराया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Power Panthers beat Steam Strikers by seven wickets
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित आरपीएल 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के ​​खिला - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुपावर डिवीजन रेणुसागर के संयोजन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में पॉवर पैंथर ने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम के खिलाड़ियों ने स्टीम स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें दोनों टीमों ने जीत के लिए भरपूर प्रयास किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टीम स्ट्राइकर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से राजकुमार सिंह ने 34 रन, शेखर ठाकुर ने 18 रन, अंकित सैनी ने 17 रन तथा नीरज तिवारी ने नाबाद 5 रन का योगदान दिया। पॉवर पैंथर की ओर से अभिषेक मिश्रा एवं समीनुल ने 2-2 विकेट हासिल किए। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉवर पैंथर की टीम ने आक्रामक और संयमित बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक झाझरिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, जबकि अभिषेक मिश्रा ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टीम स्ट्राइकर्स की ओर से नीरज तिवारी, सर्वेश एवं शेखर ठाकुर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos

पॉवर पैंथर के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आयोजक समिति की ओर से मनीष सिंह, निखिल जैन, राजीव मिश्रा एवं नीरज तिवारी ने मैन ऑफ द मैच अभिषेक झाझरिया को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका अजीत एवं मनीष ने निभाई। जबकि स्कोरर अभिलाष झा एवं डीके राय रहे। मैच का आंखों देखा हाल सुमित सिंह ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed