{"_id":"69beebfca9baa1577d053807","slug":"prayers-for-peace-were-offered-in-mosques-on-eid-chandauli-news-c-189-1-svns1012-145859-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ईद पर मस्जिदों में अमन चैन के लिए की इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ईद पर मस्जिदों में अमन चैन के लिए की इबादत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर चंदाैली। जिले में शनिवार को अकीदत और उत्साह के साथ ईद मनाई गई। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगाें ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और परिवार की सलामती की दुआएं मांगीं। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुल्क में अमन चैन के लिए इबादत के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर सेंवई खाई। कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। नमाज अदा करने के बाद लोगों घर जाकर सेंवई के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। अलीनगर मस्जिद के इमाम शम्स आलम ने बताया कि जिले में 73 से अधिक मस्जिदों, ईदगाह में पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की गई है। यह त्योहार खुशी, मिलन का त्योहार है। इस मौके पर विश्व में शांति और तरक्की की दुआ मांगी गई है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। सुबह छह बजे ही नए कपड़े पहनकर बड़े बुजुर्गों संग बच्चे और युवा नमाज अदा करने ईदगाह पहुंच गए। बारिश के बाद सुबह माैसम खुशनुुमा रहा। सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। मेले में चाट, गोलगप्पे, गुब्बारा, खिलौने आदि की दुकानें सजी रहीं। मेले में तरह-तरह के झूले भी लगाए गए थे। बच्चों ने झूले का खूब आनंद लिया। इसी तरह जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज अदा की गई।
अलीनगर जामा मस्जिद, कसाब महाल स्थित मिनारा मस्जिद, न्यू महाल, सिकटिया, इस्लामपुर के मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इसी तरह अलीनगर स्थित जामा मस्जिद में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर जमा मस्जिद के सदर इस्तखार अहमद, इमाम शम्स आलम, सपा नेता संतोष यादव, हाजी मुन्नू, हाजी अलीम आदि शामिल रहे। दुलहीपुर के मलोखर, शकूराबाद, कुंडा कला, सतपोखरी, चंदासी, हरिशंकरपुर आदि गांवों के ईदगाह व मस्जिदों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इलिया क्षेत्र में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। थानाध्यक्ष चंदन राय और कस्बा चौकी प्रभारी गिरीश बल्लभ शुक्ला टीम के साथ माैजूद रहे। कमालपुर
क्षेत्र के कमालपुरख् जमुर्खा, इनायतपुर, नौरंगाबाद, ढोढ़ियां, डेढगावां, उकनी, हेतमपुर, कवई पहाड़पुर, बघरी गावों में आपसी सौहार्द का त्योहार ईद हर्षोल्लास से मनाई गई।
टांडाकला क्षेत्र के जमालपुर (तिरगावां) की बड़ी मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। इस मौके पर ज्ञानी जैल सिंह यादव, राजेश यादव, बाबू लाल यादव, ईंजू यादव, राजेश यादव, राम सूरत यादव, सैयद सरफराज पहलवान, सबलू अहमद, सैयद जावेद अहमद, सैयद सुहेल अहमद, आरिफ जमाल, मोहर्रम अली, कमरुद्दीन खान, मेहनाज सिद्दीकी, सैयद असद, सैयद अनस, सैयद जैदी रजा आदि उपस्थित रहे।
शहाबगंज
क्षेत्र में परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ ईद मनाई गई। अमरसीपुर, अमांव, एकौना, भूसी, भोड़सर, करनौल, ठेकहां, बड़गांवा, किड़िहिरा सहित विभिन्न गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की।
Trending Videos