सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Private school teacher died after crushed by trailer in Chandauli

Chandauli News: टक्कर मारते हुए ट्रेलर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौत; नाराज लोगों ने लगाया जाम

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। ट्रेलर ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर सड़क पर गिरे शिक्षक को रौंदते हुए आगे निकल गया।

Private school teacher died after crushed by trailer in Chandauli
ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रेलर से दबकर निजी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक शिक्षक अपने माता- पिता के इकलौते पुत्र थे। बेटे की मौत की  जानकारी मिलते ही मां बेहोश हो गई।

Trending Videos


कैसे हुआ हादसा
ककरैत गांव निवासी अजय राय के पुत्र आशुतोष राय (27) बरूइन जमानिया में एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। अभी मैतलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे थे की जमानिया की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए सैयद राजा की ओर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने कंदवा थाने के पास चालक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार दिए जाने तक जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed