सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ROB accident: Investigation reveals several flaws, shuttering base pipe found displaced

आरओबी हादसा : जांच में मिलीं कई खामियां, शटरिंग का आधार पाइप खिसका मिला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
ROB accident: Investigation reveals several flaws, shuttering base pipe found displaced
बनौली खुर्द में आरओबी के धराशायी होने के बाद जांच करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
सेतु निगम के प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में टीम ने की जांच, लापरवाही पर जताई नाराजगी
Trending Videos


टीम ने ढाई मीटर की तीन सरिया, गिट्टी आदि के सैंपल एकत्र किए





पीडीडीयू नगर (चंदाैली)। बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी पुल का स्लैब गिरने के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को सेतु निगम के प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में इंजीनियरों की टीम ने स्लैब के अवशेष का निरीक्षण किया। टीम ने दो घंटे तक निर्माणाधीन पुल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। सबसे बड़ी खामी यह थी कि स्लैब के नीचे लगे शटरिंग का आधार पाइप आधा लटका मिला। टीम ने ढाई मीटर की तीन सरिया और गिट्टी आदि के भी सैंपल लिए हैं।

ईस्टर्न डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) पर बनौली खुर्द के समीप रेलवे फाटक संख्या 78 सी पर 16 करोड़ से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। अक्तूबर 2023 में ओवरब्रिज का कार्य शुरू कराया गया था और मार्च 2026 में पूरा करना है। डीएफसीसी अपने हिस्से का पुल का निर्माण करा चुकी है। ईपीसी मोड पर कॉन्ट्रेक्टर मेसर्स श्रेष्ठाभिषेक बिल्डकॉन प्रा लि रामपुर काम करा रही है। 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे बनौली खुर्द की तरफ एबटमेंट ए-2 तथा पियर पी-6 के मध्य डेक स्लैब के कंक्रीटिंग के दौरान हाइड्रा का बूम स्टेजिंग से टकरा गया। इससे स्टेजिंग सहित निर्माणाधीन स्लैब का एक भाग क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस मामले में शासन की ओर से कांट्रेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अवर अभियंता सिविल को निलंबित किया गया था। सहायक अभियंता एवं परियोजना प्रबंधक चंदौली के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।

शुक्रवार की दोपहर में लगभग 12 बजे सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे तक आरओबी के क्षतिग्रस्त हिस्से और पुल का निरीक्षण किया। टीम ने ढाई मीटर के 3 सरिया के साथ सीमेंट, गिट्टी, बालू आदि के सैंपल लिए। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि लैब में जांच कर गुणवत्ता परखी जाएगी। स्लैब के नीचे लगे पाइप की मोटाई, लंबाई और चौड़ाई की भी जांच की। जांच के दाैरान दूसरे स्लैब को संभालने के लिए लगाई गई शटरिंग का आधार पाइप खिसका हुआ मिला। इस पर टीम ने नाराजगी जताई। जांच के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन हरेंद्र सिंह, सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के साथ लखनऊ से सेतु निगम के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर (डिजाइन) फरहान बासित भी शामिल रहे।

बनौली खुर्द में आरओबी के धराशायी होने के बाद जांच करते अधिकारी। संवाद

बनौली खुर्द में आरओबी के धराशायी होने के बाद जांच करते अधिकारी। संवाद- फोटो : संगठन

बनौली खुर्द में आरओबी के धराशायी होने के बाद जांच करते अधिकारी। संवाद

बनौली खुर्द में आरओबी के धराशायी होने के बाद जांच करते अधिकारी। संवाद- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed