{"_id":"69b31f1a0c4ecab47d01cc11","slug":"saffron-flags-distributed-to-celebrate-hindu-new-year-in-a-grand-manner-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145391-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने के लिए बांटे भगवा झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने के लिए बांटे भगवा झंडे
चहनियां में भगवा झंडा वितरित करते त्रिशक्ति सेवा फाउन्डेशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
Link Copied
विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने भगवा झंडों का वितरण कर लोगों से चैत शुक्ल प्रतिपदा पर मनाए जाने वाले हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाने की अपील की।
Trending Videos
वक्ताओं ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था पर ही नहीं, बल्कि गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी आधारित है। हिंदू नववर्ष, जिसे देश के विभिन्न प्रांतों में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा और उगादी के रूप में मनाया जाता है, प्रकृति और वैज्ञानिक संतुलन का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग चंद्र-सौर गणना पर आधारित है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष की शुरुआत होती है। इस समय सूर्य उत्तरायण में गतिशील होकर ऊर्जा का संतुलन स्थापित करता है, जबकि अमावस्या के बाद चंद्रमा का शुक्ल पक्ष आरंभ होता है, जो वृद्धि और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ऋषियों ने सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों की गति का सूक्ष्म अध्ययन कर जो कालगणना प्रणाली विकसित की, वह आज भी वैज्ञानिक दृष्टि से प्रमाणित मानी जाती है। इसी कारण नववर्ष की शुरुआत नवरात्रि के उपवास और साधना से होती है। इसी दिन सृष्टि की शुरुआत मानी जाती है, जो नवसंस्कार, नवसंकल्प और नई चेतना का प्रतीक है। इस अवसर पर अंबरीश सिंह भोला, राहुल अग्रहरी, विनय कुमार, सुभाष सिंह, हरिकेश, योगेंद्र मिश्रा, त्रिपुरारी, हरिश्चन्द्र, शैलेष, अशोक, जयदीप वर्मा और रामदयाल सहित त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।