फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satyam finished first in the 100-meter race, and Pritam in the 400-meter race.

Chandauli News: 100 मीटर दौड़ में सत्यम और 400 मीटर में प्रीतम प्रथम

Sun, 09 Aug 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Satyam finished first in the 100-meter race, and Pritam in the 400-meter race.
धानापुर के ओदरा कंपोजिट विद्यालय में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक
धानापुर विकास खंड के ओदरा कंपोजिट विद्यालय की ओर से शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्व. जय सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, किशन द्वितीय और पंकज तृतीय रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रीतम प्रथम, किशन द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पार्वती प्रथम, जूली द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में पार्वती, प्रीति और कावेरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में निधि, प्रीति और सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में निधि प्रथम, प्रीति द्वितीय और अनीता तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में अमर यादव प्रथम, पंकज द्वितीय और संदीप तृतीय स्थान पर रहे। 400 व 600 मीटर दौड़ में किशन प्रथम, सुशील द्वितीय और अनीश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, करीना द्वितीय और अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 400 व 600 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय और जूली तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में भी बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान राम सिंह गहरवार, इरशाद अहमद, महेंद्र सिंह यादव, शशिकांत, छोटेलाल, अमित नंदन सिंह, मनोज यादव और खेल प्रशिक्षक नारद सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed