{"_id":"69b5bcc80f5054051b0ff6a1","slug":"seven-people-including-brother-sister-in-law-and-niece-were-injured-in-the-beating-chandauli-news-c-189-1-svns1010-145515-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पिटाई से भाई, भाभी, भतीजी समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पिटाई से भाई, भाभी, भतीजी समेत सात घायल
विज्ञापन
सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश में निकले लाठी डंडे। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
-बलुआ थाना क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव की घटना, पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश में शनिवार दोपहर छोटे भाई ने साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें भाई, भाभी, भतीजा और भतीजी समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ बलुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी छोटन राय और मोहन राय दोनों भाई हैं। छोटन बड़े हैं। शुक्रवार को गांव में आयोजित तेरही कार्यक्रम में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान मोहन राय के पक्ष में लालचंद राय का बड़ा बेटे अरविंद राय, जो सेना में कार्यरत है, गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और कार्यक्रम संपन्न हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के अगले दिन शनिवार की सुबह अरविंद राय अपने पिता लालचंद राय, लवकुश राय और धर्मेंद्र राय के साथ लाठी-डंडा लेकर छोटन राय के घर पहुंच गया। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और घर में मौजूद महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
हमले में भतीजा गौतम राय (24), भाई जवाहिर राय (53), भाई छोटन राय (60), भतीजा संदीप राय (27), भतीजी राधिका (17) और भाभी लक्ष्मीना देवी (32) समेत कुल सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गौतम राय की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos