{"_id":"58dabe704f1c1b6b3a63e224","slug":"sim-seller-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिम बेचने वालों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिम बेचने वालों को चेताया
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
व्रिकेताओं के साथ बैठक करते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध की घटनाओं में साइबर कैफे और मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर प्रशासन ने नगर के साइबर कैफे और मोबाइल सिम विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि बिना आईडी के किसी को भी न तो साइबर कैफे में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने दें और न ही किसी को प्री एक्टिवेटेड सिम बेचें। कोई संदिग्ध व्यक्ति आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
कोतवाली में मंगलवार की शाम छह बजे सीओ क्राइम नीतेश प्रताप सिंह ने नगर के साइबर कैफे और मोबाइल सिम विक्रेताओं के साथ बैठक की। कहा कि अपराधी अपनी पहचान छिपाने के लिए बाजार से प्री एक्टिवेटेड सिम खरीद लेते हैं तो सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए वे साइबर कैफे का इस्तेमाल करते है।
ऐसे में बिना आईडी के अपराधियों को पकड़ पाने में पुलिस को मुश्किल होती है। इसलिए सिम विक्रेता और साइबर कैफे संचालक पुलिस से सहयोग करें। प्री एक्टिवेटेड सिम न बेचे। कहा कि यदि ऐसा करते पाए गए तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान कई सिम विक्रेताओं ने कहा ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा ज्यादा सिम बेचने का दबाव देकर प्री एक्टिवेटेड सिम बेचने को विवश किया जाता है। इस पर सीओ ने कहा तो उनकी शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी। वहीं साइबर संचालकों से कहा कि उनके यहां जो भी कस्टमर आता है उससे उसकी आईडी और कितनी देर उसने कंप्यूटर इस्तेमाल किया है इस बात का ब्यौरा रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें।
विज्ञापन
कहा कि संभव हो सके तो साइबर में सीसी कैमरा लगा लें। इस दौरान जुबैर अहमद, धर्म शर्मा, विवेक जायसवाल, शाहिद खान, ऋषभ आदि साइबर संचालक व सिम विक्रेता मौजूद रहे।