{"_id":"6a6fa467c4ccde709d06f28f","slug":"accused-wanted-for-robbing-salesman-arrested-reward-had-been-announced-for-his-capture-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152416-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सेल्समैन से लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सेल्समैन से लूट का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में 25 हजार का ईनामिया बदमाश। स्रोत:-जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास अपने एक साथी से मिलने पहुंचा था। चार महीने पहले सेल्समैन से हुई लूट की वारदात में वह वांछित था। उसके पास से 2300 रुपये और अवैध बाइक पुलिस ने जब्त की है।
सीओ अरुण सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को शक्ति इंटरप्राइजेज, जतनबर (वाराणसी) का सेल्समैन दुकानों से कलेक्शन कर रुपयों से भरा बैग लेकर मोपेड से लौट रहा था। पड़ाव के पास चौरहट मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया था और रुपयों से भरा बैग लूटकर पड़ाव की ओर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी आकाश यादव की संलिप्तता का पता चला। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास आने वाला है। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी बाइक पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी वाराणसी के भेलूपुर सराय नंदन, खोजवां का आकाश यादव। उसने बताया कि लूट की रकम में उसे 17 हजार रुपये मिले थे। वहीं, जिस बाइक से आया था, उसके वैध कागजात उसके पास नहीं थे। इस पर पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। सीओ ने बताया कि लूटकांड के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।