फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gold earrings stolen from a woman by tricking her.

Chandauli News: महिला को झांसा देकर सोने के कर्णफूल उड़ाए

Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gold earrings stolen from a woman by tricking her.
बादामी देवी से झांसा देकर उड़ाए  कान का कर्णफूल। स्रोत:-जागरूक पाठक
चहनिया। स्थानीय कस्बे में शनिवार की शाम रिश्तेदारी से लौट रही एक बुजुर्ग महिला को दो ठगों ने झांसे में लेकर उसके सोने के कर्णफूल उड़ा दिए। महिला के बेटे ने रविवार को बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हरधन जुड़ा गांव निवासी बादामी देवी फगुइयां स्थित रिश्तेदारी से टेंपो से चहनिया चौराहे पहुंचीं। इसके बाद वह दुकान पर आम खरीदने के लिए रुकीं। मोलभाव करने के बाद सब्जी की दुकान की ओर चली गईं। इसी दौरान टेंपो से दो युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

युवकों ने पहले एक कागज नीचे गिराया और बुजुर्ग महिला से कहा कि दादी, आपका कागज गिर गया है। इसके बाद उन्होंने महिला को बातचीत में उलझाते हुए कहा कि चौराहे पर भीड़ है, इसलिए कर्णफूल निकालकर झोले में रख लें, नहीं तो कोई छीन सकता है।महिला उनके झांसे में आ गई और कर्णफूल निकालकर झोले में रख लिया। इसी दौरान युवकों ने कागज झोले में रखने का बहाना बनाकर कर्णफूल निकाल लिए और भाग गए। कुछ देर बाद महिला ने झोला देखा तो कर्णफूल गायब थे। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चहनिया कस्बे में उचक्कों का गिरोह सक्रिय है। 26 जुलाई को राधिका देवी नामक महिला को झांसा देकर नकदी और गहने ठग लिए थे। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed