{"_id":"6a6fa523fe186c49a304ad9f","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-train-managers-quarters-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152414-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर से नकदी और लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर से नकदी और लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के इंस्टीच्यूट कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में ट्रेन मैनेजर के क्वार्टर में छत के सहारे घुसे चोर सवा लाख रुपये नकदी और सात लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। घटना के समय ट्रेन मैनेजर ड्यूटी पर गए थे और क्वार्टर में उसकी पत्नी व बेटी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलवे में ट्रेन मैनेजर आनंद कुमार अपनी पत्नी रंजू कुमारी और बेटी रिचा के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में क्वार्टर संख्या 379/ईएफ में रहते हैं। शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी रंजू कुमारी और पुत्री रिचा घर के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोर छत के रास्ते बरामदे में उतर गए।
चोर फ्रिज में छिपाकर रखी चाबी निकाल ली और अलमारी को खोलकर सवा लाख रुपये नकदी, सोने के दो जोड़ी झुमके, सोने के दो अंगूठियां, सोने की चेन, चांदी की दो जोड़ी पायल, नथिया समेत करीब सात लाख रुपये के जेवर और लैपटॉप ले गए। शनिवार को सुबह रंजू कुमारी की नींद खुली तो दरवाजा खुला देख वह भौचक रह गईं।
विज्ञापन
कमरे से बाहर निकलीं तो बरामदे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। तत्काल उन्होंने 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।