फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Singhitali-Patanwa-Puraini road to be repaired.

Chandauli News: सिंघीताली-पटनवा-पुरैनी मार्ग की होगी मरम्मत

Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Singhitali-Patanwa-Puraini road to be repaired.
सिंघीताली-पटनवा क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के सिंघीताली-पटनवा-पुरैनी मार्ग का 10 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क के क्षतिग्रस्त 4.20 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड ने 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


रखरखाव के अभाव में यह मार्ग करीब 10 साल से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में पानी भर जाने से साइकिल और बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं। इस मार्ग पर कई स्कूल और अस्पताल होने से बच्चों, मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

कमलापुर, एकौनी, जीवनाथपुर, चंदरखा समेत करीब 10 गांवों के लोग इस मार्ग से आते-जाते हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुदृढ़ीकरण की मांग कर रहे थे। उन्होंने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल से भी गुहार लगाई थी। इस पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार की है। अब शासन की मंजूरी और बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.......

10 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

सिंघीताली-पटनवा-पुरैनी मार्ग से कमलापुर, एकौनी, जीवनाथपुर, चंदरखा समेत करीब 10 गांवों के लोगों आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। साथ ही गड्ढों की वजह से लोग हादसों का शिकार होते हैं। सड़क की मरम्मत के बाद इन गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।




कोट.......

ग्रामीणों की मांग पर सिंघीताली-पटनवा-पुरैनी मार्ग के 4.20 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed