फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Staff assaulted after hospital break-in and vandalism.

Chandauli News: अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ के बाद कर्मचारियों से मारपीट

Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Staff assaulted after hospital break-in and vandalism.
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित कोमल हॉस्पिटल में रविवार को दोपहर करीब दो बजे अज्ञात हमलावरों ने घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने अस्पताल परिसर में जमकर उत्पात मचाया और वारदात के बाद भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही ।
विज्ञापन

अज्ञात हमलावर स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल परिसर में घुसते ही आरोपी शीशे तोड़ने लगे। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और कमालपुर चौकी प्रभारी जय करन सरोज पुलिस मौके पर पहुंचे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके राय की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed