{"_id":"6a821e5a514b7f5bf90532fd","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-tractor-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153110-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। क्षेत्र के टिमिलपुर स्थित डाकघर के पास रविवार को हाईवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपी जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सकलडीहा कस्बा निवासी रामकवल राजभर (51) रविवार को टिमिलपुर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन कर पैदल जा रहे थे।
इसी दौरान सकलडीहा-अलीनगर तिराहे की ओर से चंदौली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे रामकवल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका, फिर ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
शव वहां नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव कोतवाली ले जाने की बात बताकर शांत किया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर और चालक की तलाश कर रही है।
वहीं, मृतक की पत्नी गुलरा देवी, बेटियां रेखा, वंदना और रंजना रोते-रोते बदहवास हो गईं। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।