{"_id":"6a8368be3fb3707c090d6500","slug":"investigation-launched-into-the-case-of-a-student-being-assaulted-at-aditya-narayan-government-inter-college-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153151-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र से मारपीट मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र से मारपीट मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान निर्धारित ड्रेस में नहीं आने पर छात्र से कथित मारपीट और मंच पर उठक-बैठक कराने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में वित्त एवं लेखाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा चंदौली आकाश पांडेय, राजकीय हाईस्कूल सोनवार के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी सिंह और राजकीय हाईस्कूल खुरूहुजा के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।
समिति 15 अगस्त को विद्यालय में हुई घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच करेगी। इसके तहत संबंधित छात्रों, विद्यालय के शिक्षकों और अन्य लोगों से जानकारी लेने के साथ उपलब्ध अभिलेखों का भी परीक्षण किया जाएगा। जांच समिति को अपनी सुस्पष्ट अभिलेखीय आख्या तीन कार्य दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
तीन साल के अभिलेखों की भी होगी जांच
जांच समिति को केवल छात्र के साथ कथित मारपीट और उठक-बैठक कराने के मामले की जांच तक सीमित नहीं रखा गया है। समिति विद्यालय में पिछले तीन वर्षों के छात्र निधि, पीटीए और रमसा से प्राप्त बजट के आय-व्यय का भी परीक्षण करेगी। इसके साथ ही स्टॉक पंजिका और बजट से खरीदी गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विद्यालय में हुए प्रकरण को लेकर विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।