फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commission for ration dealers increased they will now receive 125 per quintal.

Chandauli News: राशन कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, अब मिलेंगे 125 रुपये प्रति क्विंटल

Tue, 18 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Commission for ration dealers increased they will now receive 125 per quintal.
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के साथ सरकार ने उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के लाभांश में बढ़ोतरी की है। अब उन्हें प्रति क्विंटल 125 रुपये लाभांश मिलेगा। पहले यह राशि 90 रुपये थी। यानी लाभांश में 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात सैयदराजा स्थित एक पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कोटेदारों ने फैसले पर खुशी जताई। लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्वायल पैलेस में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम को कोटेदारों और अन्य लोगों ने देखा और सुना। लाभांश बढ़ाने की घोषणा का कोटेदारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि ई-पॉस मशीनों के प्रयोग से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है। पात्र लाभार्थियों तक समय से और निष्पक्ष तरीके से खाद्यान्न पहुंचाने में उचित दर विक्रेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोटेदारों से शासन की मंशा के अनुरूप पात्र कार्डधारकों को निर्बाध और समयबद्ध राशन वितरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित ‘उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली’ का भी शुभारंभ किया गया। नई व्यवस्था से राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और फीडबैक के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इससे व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की प्रतिनिधि किरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख, सैयदराजा नगर पंचायत चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में कोटेदार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कोटेदारों ने कहा कि लाभांश बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और राशन वितरण व्यवस्था के संचालन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed