फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unemployed youth will receive interest-free loans of up to five lakh rupees.

Chandauli News: बेरोजगार युवाओं को मिलेगा पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Unemployed youth will receive interest-free loans of up to five lakh rupees.
प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली के उपायुक्त उदय प्रकाश ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि चंदौली जिले में 1700 लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए संचालित की जा रही है। ऋण की वापसी अवधि चार वर्ष है। शुरुआती छह महीने तक लाभार्थी को किसी किस्त का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है, जबकि इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत फ्रूट प्रोसेसिंग, होम केयर प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, एग्री एवं एग्री फूड बिजनेस, पर्सनल केयर एंड वेलनेस, टेक्सटाइल एवं अपैरल, सीमेंट एवं एलाइड प्रोडक्ट, केमिकल एवं पॉलीमर, शिक्षा एवं प्रशिक्षण, छोटे व्यवसाय, वुड प्रोडक्ट, एक्सपोर्ट, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, हाउसहोल्ड प्रोडक्ट, आईटी एवं टेक्नोलॉजी तथा रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम शुरू किए जा सकते हैं। इच्छुक युवा योजना की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed