फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies of electric shock while welding at a factory.

Chandauli News: फैक्ट्री में वेल्डिंग करते समय करंट से युवक की मौत

Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while welding at a factory.
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार की रात वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जमालपुर निवासी रिंकू कुमार (33) जफरपुर क्षेत्र में संतोष एंड संस नामक कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे। शनिवार रात वह फैक्ट्री में काम के दौरान एक खंभे में करंट उतर आया और रिंकू उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

जफरपुर चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जानकारी पाकर रिंकू के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि करंट लगने से वेल्डर की मौत हुई है। परिजनों को सूचना देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed