सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sticks Clash, Shots Fired in Old Dispute; 8 Injured

Chandauli News: पुराने विवाद में चटकीं लाठियां, तड़तड़ाईं गोलियां, 8 घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sticks Clash, Shots Fired in Old Dispute; 8 Injured
कंदवा में गोली लगने से घायल युवक। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के तेल्हरा गांव में रविवार को सुबह पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां और ईंट पत्थर चले। इस बीच एक पक्ष के व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। बंदूक के छर्रे 6 लोगों को लगे और वे जख्मी होकर गिर पड़े। वहीं ईंट-पत्थर से 2 लोग जख्मी हो गए। सभी 8 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए तीन थानों की फाेर्स तैनात की गई है।
Trending Videos

तेल्हरा गांव में पूर्व प्रधान रामसूरत राम और संत विलास राम के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। पिछले साल संत विलास खेमे ने राम सूरत खेमे के लोगों को जमकर मारा पीटा था। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। तभी से दोनों पक्षों में विवाद की चिंगारी सुलग रही थी। शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। इस बीच गांव के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। दोनों पक्ष घर चले गए, लेकिन रविवार की सुबह साढ़े 7 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें राम सूरत के पक्ष के लोगों को चोटें आईं। पक्ष कमजोर होते देख रामसूरत पक्ष का एक व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चला गया और फायरिंग कर दी। बंदूक के छर्रे लगने से संत विलास के पक्ष के लखैबर (55), मनोज (28), अमित (18), रामदुलार (42), पंकज (19) और सचिन (21) जख्मी हो गए। वहीं ईंट-पत्थर लगने से संत विलास (52), श्यामलाल (55) भी घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से पीएचसी बरहनी पहुंचाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस 15 आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। घायलों की ओर से अभिमन्यु राम ने तहरीर दी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैयदराजा, कदंवा और धीना थानों की पुलिस तैनात की गई है। इस संबंध में सीओ सदर देवेंद्र कुमार का कहना है कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और 15 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed