{"_id":"69e5d6c763564b8f670f2c42","slug":"video-villagers-protest-in-chandauli-demanding-an-underpass-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ता बंद करने के विरोध में फूटा गुस्सा, अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ता बंद करने के विरोध में फूटा गुस्सा, अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंदौली जिले के नींबू पुर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने रेलवे विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में आवाज उठाई और अंडरपास पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वाराणसी से मुगलसराय तक रेलवे की नई ट्रैक परियोजना के तहत पुरानी रेलवे लाइन के किनारे पड़ाव-रामनगर मार्ग से होते हुए नींबू पुर गांव तक एक रास्ता बनाया गया था। इसी मार्ग से जलीलपुर, नई बस्ती, चौरहट, नींबू पुर और चांदी तारा समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। रेलवे विभाग द्वारा इस मार्ग को बंद किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने एक स्वर में कहा कि यदि रास्ता बंद किया जाता है, तो पहले वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अंडरपास पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिससे आंदोलन का प्रभाव और बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।