{"_id":"6a5696a9096083cee20174f0","slug":"students-showcased-their-talent-in-the-chess-competition-chandauli-news-c-189-1-chl1002-151387-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शतरंज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शतरंज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
उसरौड़ी कंपोजिट विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय ऊसरौड़ी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी में मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। नियमित खेल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कार्तिक कुमार, अंकित कुमार, अमन और शिवा ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी। वहीं, बालिका वर्ग में सुंदरी, संध्या, प्रतिभा और अंजली ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक देवकुमार आनंद ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं।
इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी में भी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आकाश, शिवम, निखिल, आकाश गुप्ता एवं हिमांशु ने जीत हासिल की। विजेता प्रतिभागी ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।