फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Tricolour waved all around, and slogans of patriotism echoed.

Chandauli News: चहुंओर लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारे गूंजे

Fri, 14 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The Tricolour waved all around, and slogans of patriotism echoed.
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकली रैलियों में छात्र-छात्राओं से लेकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तिरंगा हमारी शान है जैसे नारों से देशप्रेम का इजहार किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में नगर पालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कॉलेज से जीटी रोड होते हुए चकिया तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

नियामताबाद स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने किया। डीपीआरसी परिसर से हरी झंडी दिखाई। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया के मवैया गांव में कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम प्रधान संजय और प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं, धानापुर स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज से रोवर्स-रेंजर्स ने तिरंगा यात्रा निकाली। प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारा अभिमान है और घर-घर तिरंगा देश का सम्मान है।
इसी तरह सकलडीहा पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्र के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है।
इलिया क्षेत्र के उसरी विद्यालय में तिरंगा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को बाल श्रम और बाल विवाह रोकने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। मीना मंच और पावर एंजल की बच्चियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल अधिकार और शिक्षा का संदेश दिया। शहाबगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में गांधी नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से तिरंगा यात्रा शुरू होकर रसिया गांव स्थित शहीद आलोक राव के स्मृति स्थल तक पहुंची। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

------------
प्लांट डिपो में रेलकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना परिसर में रेलकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य कारखाना प्रबंधक वारिज नयन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा कारखाना परिसर देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:-जागरूक पाठक

पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:-जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed