सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The urinal built in the circulating area was broken

Chandauli News: सर्कुलेटिंग एरिया में बने यूरिनल को तोड़ा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The urinal built in the circulating area was broken
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने यूरिनल को शनिवार की रात रेलवे की सहमति से पालिका प्रशासन ने तुड़वा दिया। सड़क चौड़ीकरण के तहत पीडीडीयू नगर बाजार में दुकानों को तोड़े जाने से नाली जाम हो गई है। ऐसे में यूरिनल का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा था।

पड़ाव से गोधना चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दुकानों और मकानों को तोड़ने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों बुलडोजर से कुछ दुकानों को तोड़ा गया था। यूरिनल 2019 में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया था। र इसका उद्घाटन तत्कालीन चंदौली के भाजपा सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने किया था। रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन के यात्री हाॅल में बने पे एंड यूज शौचालय को शुरू कर दिया है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed