{"_id":"6a84be765d7ca47d190d6ddd","slug":"thieves-made-off-with-seven-laptops-from-a-computer-shop-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153186-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कंप्यूटर की दुकान से सात लैपटॉप ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कंप्यूटर की दुकान से सात लैपटॉप ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। कूड़ा बाजार पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर कटरे के अंदर कंप्यूटर की दुकान से चोर सात लैपटॉप समेत करीब सवा लाख रुपये का समान उठा ले गए। मंगलवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीडीडीयू नगर स्थित कूड़ा बाजार पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मैनाताली स्थित एक कटरे में चंंद्रकांत शर्मा की कंप्यूटर की दुकान है। मंगलवार को सुबह जब दुकान पहुंचे तो शटर के एक तरफ का हिस्सा उठा देखकर उनके होश उड़ गए। शटर खोला तो दुकान के अंदर समान बिखरा पड़ा था।
दुकानदार ने बताया कि सात लैपटॉप, बैटरियां और कुछ अन्य सामान गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। दुकानदार से पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि टीम जांच कर रही है।