सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves make off with crowns and a bell from three temples.

Chandauli News: तीन मंदिरों से मुकुट और घंटा ले उड़े चोर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves make off with crowns and a bell from three temples.
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरौली गांव में गंगा के किनारे स्थित वीर बाबा, भगवान शंकर व हनुमान जी के मंदिर को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिरों से करीब 100 ग्राम चांदी के मुकुट और 100 किलोग्राम वजनी घंटे खोल ले गए हैं। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में रोष है।


मंदिर के पुजारी बहादुर यादव ने बताया कि वह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो तीनों मंदिरों से चांदी के मुकुट और घंटे गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। गंगा तट पर स्थित प्राचीन मंदिरों चोरी से श्रद्धालुओं में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जल्द से चोरों को गिरफ्तारी करने चोरी गए सामान बरामद करने की मांग की है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मंदिरों में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed