सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three roads in the Sakaldiha Assembly constituency will be repaired at a cost of 3 crore.

Chandauli News: 3.23 करोड़ रुपए से सकलडीहा विस के तीन सड़कों की होगी मरम्मत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three roads in the Sakaldiha Assembly constituency will be repaired at a cost of 3 crore.
बसनी-बसरतियां क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें सुधार के लिए सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के प्रयास से तीन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने 3.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। प्राप्त धन से लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
Trending Videos

इन सड़कों में माटीगांव जाने वाली मुख्य सड़क, रमौली-हेमनापुर मार्ग और बसनी से बसरतिया मार्ग शामिल हैं। इनका मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि जनता की मांग और आवागमन की समस्या को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों का सफर आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के कोट...

बसनी से बरतिया मार्ग कच्चा था। विधायक ने 10 वर्ष पूर्व खडंजा बिछवाकर इसे चलने लायक बनवाया था। सीसी रोड बन जाने से कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी।--

सुरेश यादव, बसनी।


बसनी से बसरतिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोग इस पर गिरकर चोटिल हो रहे थे। अब सीसी रोड बन जाने से कई गांव के लोगों को आवागमन राहत मिलेगी।-- राजेंद्र पाल, बसनी।


दो किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग मरम्मत के अभाव में खराब हो गया है। इस मार्ग का खेती-बाड़ी में भी काफी महत्व है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों की समस्या दूर हो जाएगी।-
केदार यादव, बसनी।

बसनी-बसरतिया मार्ग कई गांवों को रिंग रोड से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इससे कई गांव के लोगों का जुड़ाव है। विधायक के प्रयास से सीसी रोड का हो रहा निर्माण सराहनीय है।- प्रियानंद मिश्रा, बसनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article