सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Together two lovers killed her husband used her own money to buy chicken and liquor in chandauli

UP: दो प्रेमियों को शराब पिलाई फिर मिलकर की पति की हत्या, खुद के पैसे से मुर्गा-शराब मंगाई थी; जानें मामला

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। धीना पुलिस ने पत्नी और दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुलिस को हत्या की वजह बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

Together two lovers killed her husband used her own money to buy chicken and liquor in chandauli
चंदौली में हत्या की वारदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP News: धीना थाना क्षेत्र के गाँव में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बुधवार को पत्नी सहित दोनों आरोपित प्रेमियों (रामदेव और विशाल) को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस पूछताछ में पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह कई साल से पति के दोस्त रामदेव के प्रेम संबंध में थी। पति मकरन को जब इसकी भनक लगी, तो वह उसे मारता-पीटता और मिलने-जुलने पर रोक लगाता था। इससे नाराज पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की शाम उसने रामदेव को घर बुलाया। अपने पैसे से शराब और मुर्गा मंगवाया। दोनों ने जमकर शराब पी। पति के ज्यादा नशे में होने पर उसने दूसरे प्रेमी विशाल को भी बुला लिया। रात करीब नौ बजे तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर मकरन का गला घोंट दिया और हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों प्रेमी फरार हो गए।

पहले बोली—शराब से हुई मौत, फिर खुला राज
पत्नी ने घटना के बाद पुलिस को फोन कर बताया कि पति की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव पर मिले निशान और बयान में असंगतियों के चलते जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया।

धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक मकरन की यह तीसरी पत्नी थी। उसका दो लोगों से नाजायज संबंध था और पति इन संबंधों का विरोध करता था। इसी कारण तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed