{"_id":"6a399417e3979f21720695ed","slug":"train-manager-arrives-for-duty-drunk-probe-underway-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150369-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचा ट्रेन मैनेजर, जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचा ट्रेन मैनेजर, जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में ड्यूटी पर तैनात उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के एक ट्रेन मैनेजर के शराब के सेवन की पुष्टि जांच में होने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल उसकी ड्यूटी समाप्त कर दी गई।
मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रेलवे के सुरक्षा नियमों के अनुसार लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड) और अन्य रनिंग स्टाफ के लिए ड्यूटी के दौरान शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारी को तत्काल ड्यूटी से हटाने और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रावधान है।
नियमों के तहत ट्रेन मैनेजरों और लोको पायलटों की ड्यूटी शुरू होने से पहले ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में सोमवार को एनसीआर में तैनात एक ट्रेन मैनेजर का ड्यूटी से पूर्व ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। जांच में अल्कोहल की मात्रा मिलने के बाद यार्ड और संचालन विभाग के अधिकारियों के बीच खलबली मच गई। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया। मामले को लेकर दिनभर विभागीय स्तर पर चर्चा होती रही, लेकिन किसी अधिकारी ने आधिकारिक रूप से बयान देने से इनकार कर दिया।