{"_id":"69c98ebf225b259c61036a18","slug":"tribals-raised-their-voice-for-their-rights-chandauli-news-c-189-1-chl1013-146284-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आदिवासियों ने अपने अधिकारों के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आदिवासियों ने अपने अधिकारों के लिए बुलंद की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन
वनाधिकार कानून के तहत दावा दाखिल करने वाले सभी दावेदारों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने, आदिवासी जातियों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने, 179 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास दिलाने जैसे सवालों पर बात करने के लिए रविवार को वन निवासी एकता सम्मेलन हुआ।
नौगढ़ दुर्गा मंदिर पर आदिवासी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुए सम्मेलन में मोर्चे के प्रदेश संयोजक सुरेश कोल ने कहा की सरकारें लगातार आदिवासियों के अधिकारों पर हमला कर रही है। इसके खिलाफ मोर्चा आंदोलन तेज करेगा। सम्मेलन में 13 सदस्यीय आदिवासी संघर्ष मोर्चा का चुनाव किया गया। आदिवासी नेता रामकृत कोल को ब्लॉक अध्यक्ष और बाबूलाल खरवार को ब्लॉक सचिव चुना गया।
मुख्य वक्ता भाकपा (माले) राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा की आदिवासी अधिकारों के संरक्षण के लिए तमाम सारे कानून बने हुए है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक-एक करके आदिवासी अधिकारों पर हमला कर रही है। नौगढ़ के आदिवासी नेता रामकृत कोल ने कहा कि आदिवासी बनवासी जल जंगल जमीन पर अपना पुश्तैनी अधिकार बहाल कराने के लिए संघर्षरत हैं।
Trending Videos