सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two Vehicles Break Down on Malviya Bridge; Gridlock Persists for Five Hours

Chandauli News: मालवीय पुल पर दो वाहन खराब, पांच घंटे तक लगा रहा चौतरफा जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two Vehicles Break Down on Malviya Bridge; Gridlock Persists for Five Hours
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी जाने वाले व्यस्त मार्ग पर बृहस्पतिवार को मालवीय ब्रिज पर एक मालवाहक और एक चारपहिया वाहन खराब हो गए। सुबह करीब 11:30 बजे देखते ही देखते सड़क पर भीषण जाम लग गया। पड़ाव चौराहा समेत आसपास के मार्गों पर करीब पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos

वाराणसी से पड़ाव की ओर आ रहे दोनों वाहन पुल पर अलग-अलग स्थानों पर खराब हो गए। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में जाम बढ़ता हुआ पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग, पड़ाव-रामनगर मार्ग और भूपौली मार्ग तक फैल गया। चारों दिशाओं में वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़कें पार्किंग में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में स्कूली बसें, एंबुलेंस, शव वाहन, ऑटो रिक्शा और निजी वाहन फंसे रहे। स्कूली बसों में बैठे बच्चे चिलचिलाती धूप में परेशान दिखे, वहीं मरीजों को ले जा रहे वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे कई यात्रियों की ट्रेन छूटने की सूचना भी मिली।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पुलिस ने दोनों खराब वाहनों को पुल से हटवाया। इसके बावजूद जाम पूरी तरह समाप्त होने में लगभग पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed