सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Use online services, don't fall prey to brokers

Chandauli News: ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करें, दलालों के झांसे में न आएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Use online services, don't fall prey to brokers
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने सहित अन्य कार्यों में बिचौलियों की सक्रियता पर एआरटीओ ने सख्त रुख अपनाया है। हिदायत दी है कि कोई भी बिचौलिया परिसर में मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सीधे विभाग से संपर्क कर अपने कार्य कराने की अपील की है। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हैं, जिसके चलते आम नागरिक बिना किसी बिचौलिए की मदद के अपना कार्य स्वयं कर सकते हैं। इसके बावजूद अतिरिक्त धनराशि खर्च कर दलालों के माध्यम से काम कराने की आदत से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकांश प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं और आवेदक स्वयं आवेदन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकता है। इसके लिए किसी को अतिरिक्त शुल्क देने या बिचौलियों की सहायता लेने की आवश्यकता नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed