फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Waiting for rain for 10 days; humidity causing misery.

Chandauli News: 10 दिनों से बारिश का इंतजार, उमस ने किया बेहाल

Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rain for 10 days; humidity causing misery.
पीडीडीयू नगर। जिले में पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद चटक धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। हालांकि अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बारिश के इंतजार में किसान भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार बरसात औसत से कम हुई है। पिछले दस दिनों से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को भी बादल छाने के बाद तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। उधर, बारिश नहीं होने से किसान भी परेशान हैं। धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त पानी नहीं मिल है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, उन्हें फसल बचाने के लिए सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि बारिश नहीं हुई तो धान की फसल खराब हो सकती है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 और 16 अगस्त को जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed