सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young Biker Carrying Gas Cylinder Dies After Crashing into a Tree

Chandauli News: गैस सिलिंडर लेकर निकले बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Young Biker Carrying Gas Cylinder Dies After Crashing into a Tree
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना अंतर्गत मठिया गांव के पास बुधवार की शाम एक बाइक सवार युवक पेड़ की लटकी डाली से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक बाइक पर रसोई गैस की खाली सिलिंडर लेकर निकला था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

पूरा विजयी गांव निवासी विजय निषाद के पुत्र संदीप निषाद (22) बुधवार की शाम चार बजे बाइक पर खाली सिलिंडर लेकर टांडाकला बाजार स्थित एजेंसी जा रहे थे। बाइक पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। जैसे ही वे मठिया गांव के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे वाहन को पास देने के लिए सड़क के किनारे हो गए। सड़क किनारे झाड़ियों के कारण पेड़ की लटकी डाली दूर से दिखाई नहीं दी और संदीप उससे टकरा गया। इस हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तुरंत संदीप को टांडा बाजार स्थित क्लीनिक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संदीप पिता के तीन संतान में दूसरे नंबर पर थे। बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि छोटा भाई घर पर पढ़ाई कर रहा है। संदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। रात को उनका शव गांव पहुंचा, और परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर लटके इस खतरनाक पेड़ की डाली के कारण यह हादसा हुआ। कुछ समय पहले आए तूफान में शीशम का पेड़ सड़क पर गिरा था। उसे बीच से काटा गया था, लेकिन मोटा तना सड़क की ओर लटका हुआ था। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed