{"_id":"69e68ca79c3b962f7a0d93d9","slug":"protests-were-held-regarding-irregularities-in-electricity-bills-in-prepaid-smart-meters-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147393-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिजली बिल की गड़बड़ियों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बिजली बिल की गड़बड़ियों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कस्बा के घरों व प्रतिष्ठानों में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाने की मांग की। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में आ रहे मनमाने बिल की समस्या से लोग परेशान हैं। वही भीषण गर्मी में बिजली का बिल का बैंलेंस कम होते ही बिजली काट दी जा रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने की समस्या होने से बिजली उपकेंद्र का चक्कर काटना पड़ रहा है। बिल का पैसा जमा करने के कुछ दिनों बाद ही बिजली बिल आने से लोग हैरान हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर के स्थान पर सामान्य मीटर लगाने की मांग की है। इस संबंध में सकलडीहा विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन नरेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। प्रर्दशन करने वालों में मुकेश कुमार, नंदन कुमार, अजय जायसवाल, रहमान, बसंत, इकराम आदि रहे।
-- -- -- -- -
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान
चहनिया। क्षेत्र स्थित घरों में लगे स्मार्ट मीटर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लोगों ने स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की है। क्षेत्र के रहने वाले राजेश विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, पप्पू सिंह, विनय मिश्रा आदि का कहना है स्मार्ट मीटर ने लोगों की कमर तोड़ दी है। महीने का कभी 8 हजार, कभी 10 हजार बिल आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ विजिलेंस की टीम एफआईआर की कार्रवाई अलग कर रही है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X