{"_id":"69d95375c5bab2f3860f35ab","slug":"young-biker-killed-after-being-hit-by-trailer-another-injured-chandauli-news-c-189-1-svns1013-146932-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत गांव के समीप मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी के रहने वाले अरविंद कुमार के बेटे तरुष कुमार (20) मिर्जापुर के परसोधा के रहने वाले अपने साथी के साथ बाइक से पीडीडीयू नगर से पड़ाव होते हुए अपने घर जा रहे थे। पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग स्थित दुलहीपुर करवत के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। युवक की जेब में मिले मोबाइल फोन नंबर से हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में मुगलसराय प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को ट्रेस कर लिया गया है। चालक को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos