सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after suffering electric shock while doing electrical work at a wedding.

Chandauli News: शादी में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after suffering electric shock while doing electrical work at a wedding.
विज्ञापन
क्षेत्र के मझिगवां गांव में बुधवार को शादी समारोह में बिजली का काम करते समय अभिषेक प्रसाद (19) की करंट लगने माैत हो गई। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मझिगवा गांव निवासी अभिषेक प्रसाद बुधवार की रात आयोजित एक शादी समारोह में बिजली की सजावट और कनेक्शन का काम करने गया था। काम के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे झुलसकर गंभीर रुप से झुलस गया। घटना को देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अभिषेक दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुत्र की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पूरे मझिगवां गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही चील्ह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अभिषेक के बड़े भाई अंकित कुमार की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed