सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   516 new beneficiaries of old age pension will get the benefit

Chitrakoot News: वृद्धावस्था पेंशन के 516 नए लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 31 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
516 new beneficiaries of old age pension will get the benefit
विज्ञापन
चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिले में 516 नए बुजुर्गों को मासिक पेंशन का लाभ मिलने जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 5366 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत हो चुकी है, जिससे कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 44697 हो गई है। यह योजना निर्धन और गरीब बुजुर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 40 हजार लाभार्थियों को त्रैमासिक पेंशन दी जा रही थी। योजना का लाभ पाने के लिए 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हजारों बुजुर्गों ने आवेदन किए थे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदनों की गहन जांच की गई। इसके बाद, जिला अधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में जनवरी माह में 516 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी, डॉ. वैभव त्रिपाठी ने बताया कि निदेशालय स्तर से 44697 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे त्रैमासिक पेंशन भेजने की प्रक्रिया जारी है। भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार-आधारित प्रणाली द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके वृद्धजन योजना के लिए http://sspy-up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के सभी निर्धारित कॉलमों को भरना अनिवार्य है। शहरी क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय ₹56,460/- से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह सीमा ₹46,080/- प्रतिवर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed