सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A miscreant jumped from a moving train after snatching a mobile phone; a student also jumped and was injured.

Chitrakoot News: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 24 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A miscreant jumped from a moving train after snatching a mobile phone; a student also jumped and was injured.
विज्ञापन
चित्रकूट। चंबल एक्सप्रेस में मंगलवार को एक छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। उसे पकड़ने के प्रयास में छात्रा भी कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

यह घटना बदौसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी श्रेया सागर ने बताया कि उसकी बहन सृष्टि सागर (19) झांसी में रहकर पढ़ाई करती है। वे दोनों मंगलवार को चंबल एक्सप्रेस से अपने गांव जा रही थीं। बदौसा के पास पहुंचते ही एक युवक ने सृष्टि का मोबाइल छीन लिया और ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद गया। सृष्टि भी उसे पकड़ने के लिए कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम बदौसा थाना पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है। सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed