सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Treasury scam: SIT arrests five pensioners

कोषागार घोटाला : एसआईटी ने पांच पेंशनरों को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 24 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Treasury scam: SIT arrests five pensioners
24 सीकेटीपी-34- कर्वी कोतवाली परिसर में पुलिस की गिरफ्त में पांच पेंशनर आरोपी । स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल ने मंगलवार को पांच वांछित पेंशनर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों में 3 करोड़ 44 लाख 19 हजार 914 रुपये की संदिग्ध धनराशि स्थानांतरित हुई थी। ये सभी आरोपी चित्रकूट जनपद के निवासी थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।
Trending Videos

जनपद में 43.13 करोड़ रुपये के कोषागार घोटाले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी एसआईटी टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार पेंशनर पहाड़ी थाना के नांदी के जीवनलाल के खाते में 10,30,560 रुपये, व यहीं के नत्थूराम के खाते में 10,74,846 रुपये व पहाड़ी निवासी लल्लू प्रसाद कुशवाहा के खाते में 4,30,200 रुपये की धनराशि स्थानांतरित हुई थी। इसी प्रकार कर्वी के ओरा निवासी पेंशनर कैलाश नाथ पांडेय के खाते में 3,68,900 रुपये व छेछरिया खुर्द निवासी शिवमंगल के खाते में 5,37,408 रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए थे। यह सभी संदिग्ध थे। जांच में अब तक 93 पेंशनर, चार कर्मचारी और नौ बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। इनमें से दो कर्मचारी, नौ बिचौलिए और 30 पेंशनरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 14 अन्य बिचौलियों को भी चिन्हित किया है, जिनकी तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी टीम ने यह कार्रवाई की। थाना कोतवाली कर्वी में दर्ज बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
अभी 63 पेंशनरों की और तलाश : कोषागार घोटाले में शामिल 93 पेंशनरों में से 30 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 63 और पेंशनरों की तलाश जारी है। वहीं अभी दो कर्मचारी व पुलिस ने 14 अन्य बिचौलियों को भी चिन्हित किया है, जिनकी तलाश जारी है।
--------

गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमा : आरोपियों पर सामूहिक आपराधिक कृत्य, धोखाधड़ी, साइबर अपराध और मानव जीवन व व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अजीत कुमार पांडेय, निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या, उपनिरीक्षक राजेश कुमार और आरक्षी कुलदीप द्विवेदी शामिल रहे।
--------------
बोले जिम्मेदार----

एसपी अरुण सिंह ने बताया कि हमारी टीम कोषागार घोटाले में शामिल सभी आरोपियों की लगातार खोज कर रही है। मंगलवार को पांच पेंशनरों को गिरफ्तार किया और आगे भी बढ़ी संख्या में गिरफ्तारी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed