{"_id":"699decf3d5e7cac65808b71b","slug":"video-chitrakoot-a-miscreant-snatched-a-mobile-phone-from-a-moving-train-injuring-a-student-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने के बाद कूदा बदमाश, छात्रा भी कूदी, घायल
चंबल एक्सप्रेस में मंगलवार को एक छात्रा का मोबाइल छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। उसे पकड़ने के प्रयास में छात्रा भी कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बदौसा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी श्रेया सागर ने बताया कि उसकी बहन सृष्टि सागर (19) झांसी में रहकर पढ़ाई करती है। वे दोनों मंगलवार को चंबल एक्सप्रेस से अपने गांव जा रही थीं। बदौसा के पास पहुंचते ही एक युवक ने सृष्टि का मोबाइल छीन लिया और ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद गया। सृष्टि भी उसे पकड़ने के लिए कूद गई।
उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम बदौसा थाना पुलिस के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है। सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।