{"_id":"6a722e385c847e3a4604842d","slug":"a-statue-of-shri-ram-will-be-installed-at-the-bedi-puliya-intersection-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-134570-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बेड़ी पुलिया चौराहे पर लगेगी श्रीराम की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बेड़ी पुलिया चौराहे पर लगेगी श्रीराम की प्रतिमा
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 11 इस तरह बेड़ी पुलिया चौराहा को संवार जाएगा। यह होगा विकास मॉडल। स्रोत: प्रशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 04 सीकेटीपी 11 इस तरह बेड़ी पुलिया चौराहा को संवारा जाएगा। यह होगा विकास मॉडल। स्रोत: प्रशासन (सिंगल)
चौराहा पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट मुख्य मार्ग पर स्थित बेड़ी पुलिया चौराहे का आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण तेजी से किया जा रहा है। यहीं पर प्रभु श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगा। इससे यह चौराहा पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
नगर विकास विभाग के तहत 620.95 लाख रुपये की लागत से बेड़ी पुलिया चौराहा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है। इस प्रवेश द्वार पर भगवान श्रीराम की राम थीम पर सजाया और संवारा जा रहा है। यही नहीं पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगेगी। परियोजना में प्रवेश द्वार के साथ रेड सैंड स्टोन पाथवे, आकर्षक फव्वारा, एलईडी स्क्रीन, आधुनिक लाइटिंग, स्टोन बेंच, इंटरलॉकिंग पथ, साइनेज, लैंडस्केपिंग और हरित विकास के कार्य शामिल हैं।
प्रतिमा के चारों ओर पार्क जैसी सजावट की जाएगी। बेड़ी पुलिया पर सौंदर्यीकरण के कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक प्रवेश स्थल मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन
धर्मनगरी के बेड़ी पुलिया चौराहा के सुंदरीकरण के साथ प्रभु श्रीराम की प्रतिमा लगाई जाएगी। यहां पर पर्यटकों को सविधाएं भी मिलेंगी।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।